Uttarkashi Tunnel Rescue: मजदूरों को बचाने के लिए टनल में घुसी NDRF, बाहर एंबुलेंस और डॉक्टरों की टीम तैनात
उत्तरकाशी में युद्धस्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. सिलक्यारा सुरंग से किसी भी वक्त गुड न्यूज आ सकती है. NDRF की 21 सदस्यीय टीम ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर टनल में गई है. टनल के बाहर एंबुलेंस मौजूद हैं. चिन्याली सौढ़ हॉस्पिटल में डॉक्टर्स की चहल कदमी शुरू हो गई हैं.
Uttarkashi Tunnel Rescue: उत्तरकाशी में युद्धस्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. सिलक्यारा सुरंग से किसी भी वक्त गुड न्यूज आ सकती है. NDRF की 21 सदस्यीय टीम ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर टनल में गई है. टनल के बाहर एंबुलेंस मौजूद हैं. चिन्याली सौढ़ हॉस्पिटल में डॉक्टर्स की चहल कदमी शुरू हो गई हैं.
उत्तरकाशी में 10 दिन से सुरंग में फंसे मजदूरों को निकालने के लिए सरकार और एजेंसियां दिन रात एक किए हैं. सिलक्यारा टनल में 8 राज्यों के 41 मजदूर फंसे हैं. इसमें उत्तराखंड के 2, हिमाचल प्रदेश का 1, यूपी के 8, बिहार के 5, पश्चिम बंगाल के 3, असम के 2, झारखंड के 15 और ओडिशा के 5 मजदूर फंसे हैं.
#WATCH | NDRF personnel enter Silkyara tunnel as operation to rescue 41 trapped workers intensifies, in Uttarakhand pic.twitter.com/f9LCO5PBun
— ANI (@ANI) November 22, 2023
उत्तरकाशी जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर की दूरी पर स्थित सिलक्यारा सुरंग केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी चारधाम ‘ऑल वेदर सड़क' (हर मौसम में आवाजाही के लिए खुली रहने वाली सड़क) परियोजना का हिस्सा है. ब्रह्मखाल-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर बन रही यह सुरंग 4.5 किलोमीटर लंबी है. 12 नवंबर को सुरंग का एक हिस्सा ढह गया. इससे मजदूर सुरंग के अंदर ही फंस गए.
#WATCH | 41-bed hospital readied at Community Health Centre in Chinyalisaur for medical examination and care of trapped workers after they are evacuated from Silkyara tunnel in Uttarkashi pic.twitter.com/hBt4NkElSs
— ANI (@ANI) November 22, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 22, 2023 10:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

