NCP MLA Daughter Crying: World Cup Final में भारत को मिली हार के बाद रोने लगी विधायक Prajakt Tanpure की बेटी, देखें वीडियो
नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रविवार को खेले गए क्रिकेट वर्ल्ड कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के सामने टीम इंडिया हार गई. एनसीपी विधायक प्राजक्त तनपुरे की बेटी आरोही टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के सामने फाइनल मैच में हार का सदमा बर्दाश्त नहीं कर सकी और फूट-फूट कर रोने लगी. जिसका वीडियो उनके पिता ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है.
NCP MLAPrajakt Tanpure Daughter Crying Video: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रविवार को खेले गए क्रिकेट वर्ल्ड कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के सामने टीम इंडिया हार गई. जिससे लाखों क्रिकेट फैंस निराश हुए और उनके आंख से आंसू छलक आये. उन्हीं क्रिकेट फैंस में शरद पवार गुट के एनसीपी विधायक प्राजक्त तनपुरे की बेटी आरोही भी थी. आरोही टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के के बीच खेले जा रहे मैच को देख रही थी. लेकिन टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के सामने फाइनल मैच में हार का सदमा बर्दाश्त नहीं कर सकी और फूट-फूट कर रोने लगी. बेटी के रोने का वीडियो खुद विधायक प्राजक्त तनपुरे ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है.
एनसीपी विधायक प्राजक्त तनपुरे ने लिखा, आज की हार से करोड़ों भारतीयों के दिल को ठेस पहुंची है. मेरी बेटी आरोही ने कोई अपवाद नहीं थी. आरोही ने आज के मैच और भारत के विश्वकप खिताब के लिए काफी तैयारी की थी. लेकिन दिन के अंत में खेल और जीवन में जीत और हार लगी रहती है. हमें हार को पहचानना होगा और फिर से उठ खड़ा होना होगा' भारतीय टीम ने पूरे टूर्नामेंट में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया. लेकिन आज हमारा दिन नहीं था. ऑस्ट्रेलियाई टीम को बधाई!
Video:
आजच्या पराभवाने कोट्यावधी भारतीयांची मने दुखावली. माझी कन्या आरोही त्याला अपवाद नव्हती. आरोहीने आजच्या मॅचसाठी आणि भारताच्या विश्वविजेतेपदासाठी खूप तयारी केली होती. पण शेवटी खेळात आणि आयुष्यात हार-जीत चालू असते. पराभव पचवून पुन्हा उभारी घ्यायची असते.
भारतीय टीम पूर्ण स्पर्धेत… pic.twitter.com/KaHd33oU4D
— Prajakt Prasadrao Tanpure (@prajaktdada) November 19, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 20, 2023 10:36 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

