देश

Dance On Shri Ram Bhajan: देशभर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर धूम, महाराष्ट्र के नागपुर में स्कूली छात्रों ने श्री राम भजन पर किया डांस, देखें वीडियो

महाराष्ट्र के नगरपुर में स्कूली छात्रों ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले श्री राम भजन पर जमकर डांस किया. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है.

Dance On Shri Ram Bhajan: देशभर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर धूम, महाराष्ट्र के नागपुर में स्कूली छात्रों ने श्री राम भजन पर किया डांस, देखें वीडियो
(Photo Credits ANI)

Dance On Shri Ram Bhajan: प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देशभर में जश्न देखा जा रहा है. हर कोई राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह (Pran Pratishtha Ceremony) को लेकर काफी खुश है. क्योंकि 22 जनवरी को राम भक्तों के लिए वह घडी आ गई है. जब पीएम मोदी के हाथों राम मंदिर का उदघाटन होगा. राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर स्कूलों और कॉलेजों में भी जश्न का माहौल देखा जा रहा है. राम भक्तों के साथ ही आम लोगों के साथ ही स्कूली छात्र भी काफी खुश दिख रहे हैं. प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले महाराष्ट्र के नगरपुर में स्कूली छात्रों ने श्री राम भजन पर जमकर डांस किया. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि स्कूल की एक शिक्षिका के साथ स्कूल के बच्चे राम की भक्ति में डूबकर श्री राम भजन पर डांस कर रहे हैं.

Video:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 20, 2024 09:05 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).