देश

Mumbai Air Pollution: दिल्ली के बाद अब मुंबई की हवा भी हुई खराब, एयर क्वालिटी बेहद खराब श्रेणी में पहुंची; देखें क्या है हाल

दिल्ली के साथ ही साथ अब मुंबई की हवा भी प्रदूषित होने लगी है. मुंबई में इन दिनों वायु की गणवत्ता (Air Quality) बेहद खराब हो गई.

Mumbai Air Pollution: दिल्ली के बाद अब मुंबई की हवा भी हुई खराब, एयर क्वालिटी बेहद खराब श्रेणी में पहुंची; देखें क्या है हाल

दिल्ली के साथ ही साथ अब मुंबई की हवा भी प्रदूषित होने लगी है. मुंबई में इन दिनों वायु की गणवत्ता (Air Quality) बेहद खराब हो गई. बुधवार यानी 18 अक्टूबर को मुंबई के छत्रपति शिवाजी टर्मिनस (सीएसटी) क्षेत्र से वायु गुणवत्ता सूचकांक 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंच गई है. यहां AQI 301 दर्ज किया गया. उपनगरों में कई स्थानों पर भी एक्यूआई खराब है. एक तरफ मुंबईकर जहां गर्मी से परेशान हैं वहीं अब दूषित हवा भी चिंता बढ़ा रही है. केंद्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के मुताबिक, 0-50 के बीच AQI को "अच्छा", 51 और 100 के बीच "संतोषजनक", 101 और 200 के बीच "मध्यम", 201 और 300 के बीच "खराब", 301 और 400 के बीच "बहुत खराब" और 400 से अधिक को "गंभीर" श्रेणी में माना जाता है.

बिगड़ गई हवा

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 18, 2023 09:26 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).