Mumbai Shocker: मुंबई से सटे मीरा रोड में नाबालिग ने कोचिंग क्लास के मालिक को सरेआम मारा चाकू, घटना CCTV में कैद; देखें दिल दहला देने वाला VIDEO
मुंबई से सटे मीरा रोड में दिल दहला देने वाली एक घटना सामने आई है. मीरा-भायंदर के काशीमीरा इलाके में गुरुवार दोपहर सरेआम दोपहर करीब डेढ़ बजे एक 17 साल के लड़के ने कोचिंग क्लास के मालिक को चाकू से हमला कर दिया. घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है
Mumbai Shocker: मुंबई से सटे मीरा रोड में दिल दहला देने वाली एक घटना सामने आई है. मीरा-भायंदर के काशीमीरा इलाके में गुरुवार दोपहर सरेआम दोपहर करीब डेढ़ बजे एक 17 साल के लड़के ने कोचिंग क्लास के मालिक को चाकू से हमला कर दिया. घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि कोचिंग क्लास के मालिक कुछ छात्रों के साथ सड़क पर खड़े हैं. इसी बीच एक लड़का आता है और वह चाकू से हमला करने लगता है. जिसके बाद वहां पर हड़कंप मच आ जाता है. घटना के बाद स्थनीय लोगों ने कोचिंग के मालिक को अस्पताल पहुंचाया.
घटना के बाद कोचिंग के मालिक की पहचान राजू ठाकुर के रूप में हुई है. फिलहाल राजू ठाकुर की तबियत अब खतरे से बाहर है. वहीं वारदात के बाद पुलिस आरोपी ने अपने को पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है. वारदात को लेकर पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी के आधार पर मामले में जांच चल रही है.
Video:
#Video: A minor boy stabbed coaching class owner with a knife in Kashimira, #MiraRoad. The incident was captured on #CCTV camera. The boy later surrendered before the police.#mumbainews #MumbaiCrime #murdercase pic.twitter.com/kfGXUpGGgD
— Free Press Journal (@fpjindia) August 13, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 13, 2023 04:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

