Mumbai Shocker: मुंबई से सटे मीरा रोड में दिल दहला देने वाली एक घटना सामने आई है. मीरा-भायंदर के काशीमीरा इलाके में गुरुवार दोपहर सरेआम दोपहर करीब डेढ़ बजे एक 17 साल के लड़के ने कोचिंग क्लास के मालिक को चाकू से हमला कर दिया. घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि कोचिंग क्लास के मालिक कुछ छात्रों के साथ सड़क पर खड़े हैं. इसी बीच एक लड़का आता है और वह चाकू से हमला करने लगता है. जिसके बाद वहां पर हड़कंप मच आ जाता है. घटना के बाद स्थनीय लोगों ने कोचिंग के मालिक को अस्पताल पहुंचाया.
घटना के बाद कोचिंग के मालिक की पहचान राजू ठाकुर के रूप में हुई है. फिलहाल राजू ठाकुर की तबियत अब खतरे से बाहर है. वहीं वारदात के बाद पुलिस आरोपी ने अपने को पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है. वारदात को लेकर पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी के आधार पर मामले में जांच चल रही है.
Video:
#Video: A minor boy stabbed coaching class owner with a knife in Kashimira, #MiraRoad. The incident was captured on #CCTV camera. The boy later surrendered before the police.#mumbainews #MumbaiCrime #murdercase pic.twitter.com/kfGXUpGGgD
— Free Press Journal (@fpjindia) August 13, 2023












QuickLY