Mumbai: इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आया धमकी भरा फोन, अलर्ट मोड पर पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां
मुंबई के छत्रपती शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (Mumbai International Airport) को लेकर धमकी भरा फोन आया है जिसके बाद सुरक्षा बढ़ा दी गई है. यह कॉल सोमवार को आया था.
मुंबई के छत्रपती शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (Mumbai International Airport) को लेकर धमकी भरा फोन आया है जिसके बाद सुरक्षा बढ़ा दी गई है. यह कॉल सोमवार को आया था. कॉल आने के बाद छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर मुंबई पुलिस और अन्य एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया. कॉलर ने अपना परिचय इरफान अहमद शेख और आतंकी संगठन इंडियन मुजाहिदीन के सदस्य के रूप में दिया. मुंबई पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच चल रही है. दुनिया के सबसे बड़े कैमरा कलेक्शन रखने वाले दिलीश पारेख का मुंबई में हुआ निधन.
जानकारी के मुताबिक एयरपोर्ट सेंटर पर सोमवार रात करीब 10 बजे फोन आया था. शख्स ने खुद का नाम इरफान अहमद शेख बताया और कहा, वो इंडियन मुजाहिद्दीन नाम के आतंकी संगठन का सदस्य है. जानकारी मिलने के बाद एयरपोर्ट की सभी एजेंसियों को अलर्ट किया गया.
Mumbai police & other agencies at Chhatrapati Shivaji Maharaj International Airport were put on alert after receiving threat call on Monday. Caller introduced himself as Irfan Ahmed Sheikh & as member of terror outfit Indian Mujahideen. Case filed & probe on: Mumbai police
— ANI (@ANI) February 7, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 07, 2023 12:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

