Mumbai: जोगेश्वरी में बिल्डर की बड़ी लापरवाही, निर्माणाधीन इमारत से लोहे की रॉड ऑटो रिक्शा पर गिरने से महिला की मौत, एक बच्ची घायल (See Pics)
मुंबई के जोगेश्वरी में बिल्डर की लापरवाही के चलते शनिवार को एक महिला की जान चली गली. वहीं एक बच्ची घायल हुई है. जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. जहां पर उसका इलाज चल रहा है.
मुंबई के जोगेश्वरी में बिल्डर की लापरवाही के चलते शनिवार को एक महिला की जान चली गली. वहीं एक बच्ची घायल हुई है. जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. जहां पर उसका इलाज चल रहा है. जानकारी के अनुसार यह हादसा तब हुआ जब महिला एक ऑटो में सवार होकर जा रही थी. इसी बीच जोगेश्वरी स्टेशन रोड पर बन रहे एक निर्माणाधीन इमारत से लोहे की रॉड अचानक से ऑटो रिक्शा पर आ गिरा. लोहे की रॉड ऑटो में सवार महिला के ऊपर गिरते ही महिला बुरी तरह से जख्मी हो गई और उसकी जान चली गई. वहीं इस हादसे में ऑटो में सवार एक छोटी बच्ची घायल हुई है. हादसे के बाद मृतक परिजन बिल्डर के इस लापरवाही को लेकर गुस्से में हैं. उनकी मांग है कि मामले में बिल्डर के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो. वहीं हादसे के बाद मुंबई पुलिस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
Tweet:
Mumbai | An iron pole in an under-construction building fell on a moving auto in Mumbai's Jogeshwari area. A woman died in this accident. A girl was badly injured & has been admitted to hospital, where treatment is going on. Further investigation underway: Mumbai Police pic.twitter.com/c9NHp7Cfyx
— ANI (@ANI) March 11, 2023
Tweet:
मुम्बई के जोगेश्वरी इलाके में निर्माणाधीन इमारत में लगे लोहे का खंभा चलती ऑटो ऑटो पर गिरा..
हादसे में ऑटो में सवार महिला की मौत, एक बच्ची बुरी तरह से घायल.
घायल बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है,जहां इलाज जारी है.
मुम्बई पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी.@RoadsOfMumbai pic.twitter.com/QV1KXBf5BE
— Vivek Gupta (@imvivekgupta) March 11, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 11, 2023 08:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

