Mumbai Goa Highway Bus Accident: मुंबई से गोवा जा रही बस हुई दुर्घटनाग्रस्त, 4 की मौत- 23 घायल
मुंबई-गोवा हाईवे (Mumbai Goa Highway) पर एक और भीषण हादसे की खबर आई है. सिंधुदुर्ग के कंकावली में एक निजी बस भीषण हादसे का शिकार हो गई है. यह हादसा वागड़े पुलान के पास ड्राइवर के नियंत्रण खो देने से हुआ.
Mumbai Goa Highway Bus Accident: मुंबई-गोवा हाईवे (Mumbai Goa Highway) पर एक और भीषण हादसे की खबर आई है. सिंधुदुर्ग के कंकावली में एक निजी बस भीषण हादसे का शिकार हो गई है. यह हादसा वागड़े पुलान के पास ड्राइवर के नियंत्रण खो देने से हुआ. हादसे में बस सवार 4 लोगों की मौत हो गई और 23 लोग घायल हो गए. Mumbai-Goa Highway Accident: ट्रक और कार की भीषण टक्कर में 9 की मौत, 4 साल की बच्ची का अस्पताल में इलाज जारी.
जानकारी के मुताबिक यह हादसा निजी बस मुंबई से गोवा जा रही थी. हादसा सुबह 4 बजे हुआ और गड़नदी पुल पर खतरनाक मोड़ पर चालक ने नियंत्रण खो दिया और हादसा हो गया. इस बस में 36 यात्री सवार थे. घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज चल रहा है.
मुंबई-गोवा हाईवे पर एक और सड़क हादसा, 4 लोगों के मौत, 23
हुए घायल
◆ मुंबई से गोवा जा रही थी बस#RoadAccident #goa #mumbaigoahighway pic.twitter.com/KXqxMBGMYr
— MSB News (@PBusiness_1) January 19, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 19, 2023 09:11 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

