Manipur Violence: विपक्षी गठबंधन INDIA के सांसदों ने मणिपुर में राहत शिविरों का दौरा किया, कांग्रेस MP अधीर रंजन बोले- पीड़ित डरे हुए हैं- Video
मणिपुर में जारी हिंसा के बीच विपक्षी गठबंधन INDIA के 21 सांसद आज राज्य का दौरा करने के लिए मणिपुर पहुंचे. कांग्रेस सांसद अधीर रंजन ने चूड़ाचांदपुर ज़िले में एक ऐसे ही राहत शिविर का दौरा कर पीड़ितों से मुलाक़ात की, पीड़ितों से मुलाक़ात के बाद कांग्रेस सांसद बोले लोग डरे हुए है.
Manipur Violence: मणिपुर में जारी हिंसा के बीच विपक्षी गठबंधन INDIA के 21 सांसद आज राज्य का दौरा करने के लिए मणिपुर पहुंचे. मणिपुर पहुंचने के बाद सभी सांसद एक के बाद एक राहत शिविरों में जाकर पीड़ितों से मुलाक़ात कर रहे हैं. कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने चूड़ाचांदपुर ज़िले में एक ऐसे ही राहत शिविर का दौरा कर पीड़ितों से मुलाक़ात की. मुलाक़ात के बाद चौधरी (Adhir Ranjan Chowdhury) ने कहा कि इन लोगों का चेहरा देखकर पता चलता है कि ये डरे हुए हैं. इन लोगों को सरकार पर बिल्कुल भी विश्वास नहीं है. बहुत भयानक स्थिति पैदा हो चुकी है.
वहीं एक दूसरे राहत शिविर का दौरा करने के बाद टीएमसी सांसद सुष्मिता देव बोलीं लोग पीड़ित हैं और सोच रहे हैं कि हम घर कब जाएंगे. भारत सरकार को एक प्रतिनिधिमंडल भेजना चाहिए था .उन्होंने मना कर दिया इसलिए विपक्षी दलों के गठबंधन का एक प्रतिनिधिमंडल यहां आया है.
Video:
#WATCH इन लोगों का चेहरा देखकर पता चलता है कि ये डरे हुए हैं। इन लोगों को सरकार पर बिल्कुल भी विश्वास नहीं है। बहुत भयानक स्थिति पैदा हो चुकी है: चूड़ाचांदपुर ज़िले में एक राहत शिविर का दौरा करने के बाद कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी pic.twitter.com/p942AQhWc4
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 29, 2023
Video:
#WATCH लोग पीड़ित हैं और सोच रहे हैं कि हम घर कब जाएंगे। भारत सरकार को एक प्रतिनिधिमंडल भेजना चाहिए था उन्होंने मना कर दिया इसलिए विपक्षी दलों के गठबंधन का एक प्रतिनिधिमंडल यहां आया है: चुराचांदपुर ज़िले में एक राहत शिविर का दौरा करने के बाद टीएमसी सांसद सुष्मिता देव pic.twitter.com/1DWvDjGt1W
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 29, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 29, 2023 04:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

