देश

BJP सांसद जनार्दन मिश्रा का अजीबो-गरीब बयान, कहा- दारू पियो-गांजा लो, थिनर सूंघो, पर पानी की कीमत समझो (Watch Video)

रीवा से बीजेपी के सांसद जनार्दन मिश्रा का पानी बचाने को लेकर अजीबोगरीब बयान दिया है. बीजेपी सांसद ने कहा कि 'दारू, गांजा, कोरेक्स पियो चाहे थिनर सल्यूशन सूंघों या फिर आयोडेक्स खाओ, कुछ भी करो लेकिन जल की कीमत समझो

BJP सांसद जनार्दन मिश्रा का अजीबो-गरीब बयान, कहा- दारू पियो-गांजा लो, थिनर सूंघो, पर पानी की कीमत समझो (Watch Video)
बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा (Photo Credits ANI)

BJP MP Janardan Mishra Video: मध्य प्रदेश के रीवा से भारतीय जनता पार्टी के सांसद जनार्दन मिश्रा (BJP MP Janardan Mishra) का पानी बचाने को लेकर अजीबोगरीब बयान दिया है. बीजेपी सांसद ने कहा कि 'दारू, गांजा, कोरेक्स पियो चाहे थिनर सल्यूशन सूंघों या फिर आयोडेक्स खाओ, कुछ भी करो लेकिन जल की कीमत समझो.' पानी बचाने को लेकर बीजेपी सांसद का यह अजीबों गरीब बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. जिसकी लोग आलोचना कर रहे हैं.

दरअसल, मध्य प्रदेश के स्थापना दिवस पर रीवा के कृष्णा राज कपूर ऑडिटोरियम में जल संरक्षण और संवर्धन पर कार्यशाला का आयोजन किया गया था. जिस कार्य्रकम में सांसद जनार्दन मिश्रा शामिल होने के लिए पहुंचे थे. जहां पर वे जनता को संबोधित करते हुए यह बयान दिया.

Video:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 08, 2022 09:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).