Modak Sagar: मुंबई को पानी की आपूर्ति करने वाली सात झीलों में से एक मोदक सागर हुआ ओवरफ्लो, देखें वीडियो
लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते मुंबई में पीने के पानी की आपूर्ति करने वाले कुल 7 तालाबों में से एक मोदक सागर ओवरफ्लो हो गया. गुरुवार की रात 10.52 बजे मोदक सागर में पानी ओवरफ्लो होने लगा, जिसके बाद तालाब का पानी बाहर गिरने लगा.
Mumbai Rain: मुंबई (Mumbai) समेत पूरे महाराष्ट्र (Maharashtra) में इन दिनों मूसलाधार बारिश (Heavy Rain) हो रही है, जिसके चलते लोगों का जनजीवन खासा प्रभावित हुआ है. महाराष्ट्र के अलग-अलग जिलों में हो रही बारिश के चलते जलभराव (Waterlogging) की समस्या से लोग बेहाल नजर आ रहे हैं. कुदरत के इस कहर के चलते मुंबई में पीने के पानी की आपूर्ति करने वाले कुल 7 तालाबों में से एक मोदक सागर (Modak Sagar) ओवरफ्लो हो गया. गुरुवार की रात 10.52 बजे मोदक सागर में पानी ओवरफ्लो होने लगा, जिसके बाद तालाब का पानी बाहर गिरने लगा. इससे पहले तुलसी, विहार और तानसा तालाब ओवरफ्लो हो चुके हैं. यह भी पढ़ें: Mumbai Rain: मुंबई में भारी बारिश जारी, कई इलाकों में जल-जमाव, देखें वीडियो
देखें वीडियो-
Modak Sagar one of the seven lakes supplying water to #Mumbai started overflowing last night at 10.52 pm pic.twitter.com/4imhipt3fl
— Richa Pinto (@richapintoi) July 28, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 28, 2023 10:13 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

