Miss World 2023: भारत में होगा ‘मिस वर्ल्ड’ प्रतियोगिता का आयोजन, देश को रिप्रेजेंट करेंगी मिस इंडिया वर्ल्ड 2022 की विनर सिनी शेट्टी
27 साल बाद भारत को 71वें मिस वर्ल्ड की मेजबानी करने का सम्मान मिला है. भारत में आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में मिस इंडिया वर्ल्ड 2022 की विनर रह चुकी 22 साल की सिनी शेट्टी देश को रिप्रेजेंट करेंगी.
Miss World 2023: करीब 27 साल बाद भारत को 71वें मिस वर्ल्ड (Miss World) की मेजबानी करने का सम्मान मिला है. आखिरी बार देश में साल 1996 में मिस वर्ल्ड पेजेंट का आयोजन किया गया था. भारत में आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में मिस इंडिया वर्ल्ड 2022 (Miss India World) की विनर रह चुकीं 22 साल की सिनी शेट्टी (Sini Shetty) देश को रिप्रेजेंट करेंगी, जिसे लेकर वो काफी एक्साइटेड हैं. वहीं मिस वर्ल्ड संस्था की चेयरपर्सन और सीईओ मिस जुलिया मॉर्ले ने कहा कि वो बहुत खुश हैं कि इस साल प्रतियोगिता का आयोजन भारत में हो रहा है. बताया जा रहा है कि दिसंबर में आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में 130 से अधिक देशों के कंटेस्टेंट्स हिस्सा लेंगे.
देखें वीडियो-
#WATCH | Miss India World 2022 Sini Shetty speaks on Miss World 2023 to be held in India. (08.06) pic.twitter.com/omkELF02Tx
— ANI (@ANI) June 9, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 09, 2023 08:49 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

