Massive Fire in Chemical Factory: गुजरात के अरावली जिले में केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 60 से ज्यादा टैंकर जलकर खाक
गुजरात के अरावली जिले में स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में आज तड़के भीषण आग लग गई. देखते ही देखते आग की लपटों ने इतना विकराल रुप ले लिया कि इसमें केमिकल से भरे 60 से ज्याद टैंकर जलकर खाक हो गए.
Massive Fire in Chemical Factory: गुजरात (Gujarat) के अरावली जिले (Aravalli District) के एक केमिकल फैक्ट्री (Chemical Factory) में भीषण आग (Massive Fire) लगने की खबर सामने आ रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अरावली जिले में स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में आज तड़के भीषण आग लग गई. देखते ही देखते आग की लपटों ने इतना विकराल रुप ले लिया कि इसमें केमिकल से भरे 60 से ज्यादा टैंकर जलकर खाक हो गए. हालांकि फैक्ट्री में आग किस वजह से लगी, फिलहाल इसका पता नहीं चल सका है, लेकिन इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर दमकल की 10 गाड़ियां (Fire Tenders) पहुंच और आग बुझाने में जुट गईं. इस मामले में अभी विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है. यह भी पढ़ें: Delhi Chemical Factory Fire Video: दिल्ली में केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मौके पर 12 दमकल की गाड़ियां मौजूद, काबू पाने की कोशिश जारी
देखें वीडियो-
#WATCH | Gujarat: A massive fire broke out at a chemical factory in the Aravalli district in the early morning hours today. More than 60 tankers filled with chemicals gutted in the fire. The reason for the fire is yet to be ascertained. 10 Fire tenders present at the spot to… pic.twitter.com/47VHa6IkZS
— ANI (@ANI) October 25, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 25, 2023 10:44 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

