Manipur: पुलिस ने ही निर्वस्त्र महिलाओं को भीड़ के हवाले किया था, पीड़िता ने लगाए गंभीर आरोप
पीड़ित महिला ने बताया, 'हमारे गांव पर हमला करने वाली भीड़ के साथ पुलिस भी थी. पुलिस ने ही हमें घर के पास से उठाया. हमें गांव से कुछ दूर ले गए और बीच रास्ते में भीड़ को सौंप दिया.'
मणिपुर में दो कुकी महिलाओं के यौन उत्पीड़न के वायरल वीडियो ने देश को हिलाकर रख दिया है. यौन हिंसा मामले पर पीड़िता ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाएं हैं. द इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पीड़ित महिलाओं में से एक ने बताया है कि खुद पुलिस ने ही उन्हें भीड़ को सौंपा था.
पीड़ित महिला ने बताया, "हमारे गांव पर हमला करने वाली भीड़ के साथ पुलिस भी थी. पुलिस ने ही हमें घर के पास से उठाया. हमें गांव से कुछ दूर ले गए और बीच रास्ते में भीड़ को सौंप दिया. हमें पुलिस ने ही भीड़ के हवाले किया था. भीड़ ने हमारे साथ जो किया वो किया. फिर हमें वहीं छोड़ दिया. हम किसी तरह वहां से भागे." महिला ने कहा कि वो कुछ लोगों की पहचान कर सकती है. एक आरोपी उसके भाई का दोस्त हुआ करता था.
Speaking to #TheIndianExpress, the younger woman, one of two women that were paraded naked and sexually assaulted in #Manipur, said: “The police were there with the mob which was attacking our village. The police picked us up from near home, and took us a little away from the… pic.twitter.com/D3BdnhNT6o
— The Indian Express (@IndianExpress) July 20, 2023
4 मई की इस घटना का वीडियो 20 जुलाई को वायरल हुआ. हंगामा मचा तो मणिपुर सरकार ने कड़ी कार्रवाई का आश्वासन देते हुए आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की बात कही. गुरुवार को एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. बाकी की तलाश जारी है.
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 20, 2023 05:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

