देश

MP Shocking VIDEO: एंबुलेंस नहीं मिलने पर नवजात बेटे के शव को पिता ने थैले में डालकर बस से 150 KM का किया सफर, स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल!

मध्य प्रदेश एक घटना ने सरकार के दावे की पोल को खोलकर रख दिया. दरअसल मध्‍य प्रदेश के डिंडौरी जिले में एक व्यक्ति के नवजात बच्चे की मौत हो गई. अस्पताल से एम्बुलेंस नहीं मिलने पर उसे अपने बच्चे का शव थैले में रखकर ले जाना पड़ा

MP Shocking VIDEO: एंबुलेंस नहीं मिलने पर नवजात बेटे के शव को पिता ने थैले में डालकर बस से 150 KM का किया सफर, स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल!
Photo Credits News 24

MP Shocking VIDEO: मध्य प्रदेश सरकार स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर बड़े ही बड़े दावा करती है. लेकिन एक घटना ने सरकार के दावे की पोल को खोलकर रख दिया. दरअसल मध्‍य प्रदेश के डिंडौरी जिले के सहजपुरी रहने वाले में एक व्यक्ति के नवजात बच्चे की मौत हो गई. अस्पताल से एम्बुलेंस नहीं मिलने पर उसे अपने बच्चे का शव थैले में रखकर ले जाना पड़ा. ऐसा इसलिए हुआ क्‍योंकि वो आर्थिक रूप से बेहद कमजोर था और जबलपुर मेडिकल कॉलेज ने उसे शव वाहन देने से इंकार कर दिया था.

मृतक बच्चे के पिता का नाम सुनील हैं. सुनील के बारे में बताया जा रहा है कि अस्पताल से बेटे के शव को लेकर आते समय उसके पास पैसे भी नहीं थे. किसी तरह से वह लोगों से मांगकर अपना किराया दिया. इस बीच उसका दिल अंदर से जरूर रो रहा था. लेकिन बस में सवार किसी को भनक भी नहीं लगाने दी. उसे डर था कि यदि वह इस बात को किसी को बताएगा तो उसे बस से उतार देंगे. सुनील ने राहत की सांस तब ली. जब वह शव का शव लेकर अपने घर से कुछ दूर डिंडोरी पहुंचा. जानकारी के अनुसार  सुनील की पत्नी ने 13 जून को बच्चे को जिला अस्पताल में दिया था. डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया था. जहां पर इलाज के दौरान उसके बेटे की मौत हो गई

Tweet:

Video:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 17, 2023 03:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).