Rajasthan: शादी करने के लिए युवक बना फर्जी पुलिस वाला, वाहन चालकों से पैसों की वसूली करते पकड़ा गया- Video
राजस्थान के धौलपुर जिले में पुलिस वाले ने एक फर्जी पुलिस वाले को लोगों से पैसों की वसूली करते समय धर पकड़ा. पुलिसवालों ने जब फर्जी पुलिस वाले से पूछताछ की तो चौकाने वाला खुलासा किया.
राजस्थान के धौलपुर जिले में ट्रैफिक पुलिस वालों ने एक फर्जी पुलिस (Fake Police) वाले को लोगों से पैसों की वसूली करते समय धर पकड़ा. पुलिसवालों ने जब फर्जी पुलिस वाले से पूछताछ की तो चौकाने वाला खुलासा किया. उसने बताया कि उसकी शादी नहीं हो रही है. इसलिए वह अपने घर वालों को बताया कि उसका पुलिस में भर्ती हो गया है. इसलिए वह पुलिस का ड्रेस पहनने लगा. पुलिस का ड्रेस पहनने के बाद वह वाहन चालकों से पैसों का वसूली करने लगा.. लेकिन वह रंगे हाथों पकड़ा गया.
बताया जा रहा है कि विगत लंबे समय से फोर व्हीलर, बाइक और अन्य वाहनों से अवैध वसूली करता था. इसकी शिकायत यातायात पुलिस को मिल रही थी. यातायात पुलिस ने सुनियोजित तरीके से रैकी कर धर दबोचा.
Video:
फर्जी कॉन्सटेबल बनकर वसूली कर रहा था शख्स, बोला- शादी नहीं होने से हूं परेशान #Crime #Rajasthan #Dholpur #ATDigital pic.twitter.com/IEGF2RrsSF
— AajTak (@aajtak) October 18, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 18, 2022 04:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

