देश

Uddhav Thackeray Attack BJP: उद्धव ठाकरे के बीजेपी पर वार, कहा- आप जमीन दिखाने की कोशिश करोगे तो हम आसमान दिखाएंगे

महाराष्ट्र में बीजेपी और उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) की शिवसेना के बीच सरकार गिरने के बाद जुबानी जंग जारी है. उद्धव ठाकरे ने एक बार फिर बीजेपी पर हमला बोला है.

Uddhav Thackeray Attack BJP: उद्धव ठाकरे के बीजेपी पर वार, कहा- आप जमीन दिखाने की कोशिश करोगे तो हम आसमान दिखाएंगे
सीएम उद्धव ठाकरे (Photo Credit : Twitter)

Uddhav Thackeray Attack BJP: महाराष्ट्र में बीजेपी और उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) की शिवसेना के बीच सरकार गिरने के बाद जुबानी जंग जारी है. इसी कड़ी ने उद्धव ठाकरे ने बीजेपी यानी अमित शाह पर हमला बोला है. ठाकरे ने कहा कि शिवसेना को यदि जमीन दिखाने की कोशिश की जाएगी तो बीजेपी को आसमान दिखाया जायेगा.

उद्धव ठाकरे शाह पर हमला करने को लेकर यही नहीं रुके. ठाकरे ने अमित शाह को चुनौत देते हुए कहा कि आगामी निकाय और विधानसभा चुनाव में हम बीजेपी को हरा कर रहेंगे. ठाकरे ने आगे कहा कि मैं आपको चुनौती देता हूं कि आप अपने चेलों से कहें कि वो एक महीने के अंदर बीएमसी के चुनाव करवाएं. और अगर आपमें हिम्मत है तो आप इसी समय राज्य में विधानसभा चुनाव भी करा कर देख लें.

ट्वीट:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 21, 2022 08:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).