देश

Mumbai: प्रदर्शन कर रहे परिवहन निगम के कर्मचारियों ने शरद पवार के घर पर किया पथराव, लाठीचार्ज

राज्य सड़क परिवहन निगम के कर्मचारियों ने मुंबई में एनसीपी प्रमुख शरद पवार के आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन किया. कर्मचारियों के विरोध प्रदर्शन के दौरान सुप्रिया सुले ने उन्हें शांत करने की कोशिश की, लेकिन विरोध जारी रहा.

Mumbai: प्रदर्शन कर रहे परिवहन निगम के कर्मचारियों ने शरद पवार के घर पर किया पथराव, लाठीचार्ज
NCP अध्यक्ष शरद पवार (Photo Credits: Twitter)

महाराष्ट्र: एनसीपी प्रमुख शरद पवार के मुंबई स्थित घर यानी 'सिल्वर ओक' अपार्टमेंट के बाहर राज्य सड़क परिवहन निगम के कर्मचारियों ने उग्र प्रदर्शन किया.  हजारों की संख्या में पहुंचे कर्मचारी लगातार नारेबाजी कर रहे हैं और कुछ ने घर पर पथराव भी किया है, जिसके बाद पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे लोगों पर लाठीचार्ज कर दिया है. पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच टकराव की स्थिति लगातार बनी हुई है. कर्मचारियों के विरोध प्रदर्शन के दौरान सुप्रिया सुले ने उन्हें शांत करने की कोशिश की, लेकिन विरोध जारी रहा.

महाराष्ट्र में पिछले छह महीने से महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (MSRTC) के कर्मचारी लगातार हड़ताल और प्रदर्शन कर रहे हैं. कर्मचारी एक ही मांग पर डटे हुए हैं कि निगम का विलय राज्य प्रशासन में किया जाए और उन्हें वही सुविधाएं मिलें जो राज्य सरकार के कर्मचारियों को मिला करती हैं.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 08, 2022 04:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).