Hanuman Chalisa Row: सांसद नवनीत राणा को भायखला उनके पति रवि को आर्थर रोड जेल भेजा गया, 14 दिन की मिली है न्यायिक हिरासत
सांसद नवनीत राणा और पति रवि को कोर्ट से 14 दिन तक के लिए न्यायिक हिरासत मिलने के बाद नवनीत राणा को भायखला जेल तो उनके पति को आर्थर रोड जेल भेज दिया गया है.
Hanuman Chalisa Row: सांसद नवनीत राणा (MP Navneet Rana) और उनके पति रवि राणा (Ravi Rana) को हनुमान चालीसा को लेकर शनिवार को पूरे दिन तक चले बवाल के बाद गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने रविवार को दोनों नेताओं को कोर्ट में पेश किया. कोर्ट ने दोनों नेताओं को 14 दिन तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. कोर्ट की तरफ से दोनों नेताओं को न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के बाद पुलिस स्टेशन से सांसद नवनीत राणा को भायखला की महिला जेल तो उनके पति रवि राणा को आर्थर रोड जेल लेकर आई है. रवि राणा को जहां आम कैदियों की तरह भायखला की जेल में तो उनके पति को मुंबई की आर्थर रोड जेल में आज पहली राहत गुजारनी पड़ेगी.
महाराष्ट्र: अमरावती की सांसद नवनीत राणा को मुंबई की भायकुला जेल लाया गया। https://t.co/s5r7raco82 pic.twitter.com/V3oy4nEY6W
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 24, 2022
ANI Tweet:
महाराष्ट्र: मुंबई पुलिस की टीम के साथ विधायक रवि राणा आर्थर रोड जेल पहुंची। pic.twitter.com/jzhvUsGWTA
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 24, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 24, 2022 10:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

