देश

Devendra Fadnavis Oath: देवेंद्र फडणवीस आज ही लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, एकनाथ शिंदे बनेंगे डिप्टी सीएम

हाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे के सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद देवेंद्र फडणवीस ही सीएम पद की शपथ लेने जा रहे है. खबरों के अनुसार शाम करीब सात बजे देवेंद्र फडणवीस सीएम पद की शपथ लेंगे. वहीं एकनाथ शिंदे डिप्टी सीएम के रूप में शपथ लेंगे

Devendra Fadnavis Oath: देवेंद्र फडणवीस आज ही लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, एकनाथ शिंदे बनेंगे डिप्टी सीएम

Devendra Fadnavis Oath: महाराष्ट्र में सियासी संकट ख़त्म होने वाला है. उद्धव ठाकरे के सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद देवेंद्र फडणवीस ही सीएम पद की शपथ ले सकते हैं. खबरों के अनुसार शाम करीब सात बजे सीएम पद की शपथ लेंगे. वहीं देवेंद्र फडणवीस की सरकार में  शिवसेना के बागी विधायक  एकनाथ शिंदे  डिप्टी सीएम के रूप में शपथ लेंगे. हालंकि अब से कुछ समय पहले खबर थी शपथ ग्रहण कल होने वाला था. लेकिन बीजेपी उद्धव ठाकरे इस्तीफा देने के बाद देर ना करते हुए शपथ ग्रहण आज ही रखना चाहती है.

फिलहाल सरकार गठन को लेकर देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात करने राजभवन पहुंचे है. सरकार बनाने को लेकर दोनों नेता राज्यपाल के सामने सरकार बनाने के लिए दावा पेश किया है.

बता दें कि महाराष्ट्र में सियासी संकट के बीच बुधवार देर रात उद्धव ठाकरे ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया. राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी ने मंगलवार देर रात ठाकरे को बहुमत परीक्षण के निर्देश दिए थे. शिवसेना ने इसे सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी। लेकिन कोर्ट से राहत नहीं मिली, तो उद्धव ने फेसबुक लाइव पर आकर त्यागपत्र की घोषणा कर दी.

 

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 30, 2022 04:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).