देश

Fire at Vallabh Bhavan: एमपी के वल्लभ भवन राज्य सचिवालय में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की टीम काबू पाने में जुटी, देखें वीडियो

भोपाल के वल्लभ भवन में भीषण आग लग गई. आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड की टीम को मिलने के बाद मौके पर मौजूद है. फिलहाल आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है.

Fire at Vallabh Bhavan: एमपी के वल्लभ भवन राज्य सचिवालय में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की टीम काबू पाने में जुटी, देखें वीडियो
Vallabh Bhavan State Secretariat- ANI

Madhya Pradesh Fire Video: भोपाल के वल्लभ भवन (Vallabh Bhavan State Secretariat) में भीषण आग लग गई. आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड की टीम को मिलने के बाद मौके पर मौजूद है. फिलहाल आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है. आग लगने के बाद लपटों को देखा जा रहा है कि एजी की लपटे उपर तक उठ रही है. हालांकि आग कैसे लगी अब तक वजहों का पता नहीं चल पाया है.

वहीं मौके पर पहुंची जोन-2 DCP श्रद्धा तिवारी ने बताया कि "फोर्स तुरंत यहां पहुंच गई थी. जितने भी फायर ब्रिगेड हैं उनको बुला लिया गया है. दूसरी और तीसरी मंजिल की आग पर काबू पा लिया गया है, चौथे मंजिल पर आग बुझाने की कोशिश जारी है. SDRF की टीम अंदर गई हुई है, अगर अंदर कोई भी अंदर फंसा होगा तो उसको निकालने की कार्रवाई जारी है.. अभी आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है. फिलहाल ताजा जो खबर है. उसके अनुसार आग पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया गया.

Video:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 09, 2024 11:13 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).