जरुरी जानकारी

Death By Heart Attack: मध्य प्रदेश के इंदौर में कोचिंग में पढ़ाई के दौरान छात्र को आया हार्ट अटैक, मौके पर तड़पकर गई जान, देखें मौत का लाइव वीडियो

मध्य प्रदेश के इंदौर से मौत का एक वीडियो सामने आया है. इंदौर में एक कोचिंग में पढ़ते समय एक छात्र को हार्ट अटैक आया. जिसके बाद वह बेंच से नीच गिर गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई. छात्र का नाम राजा बताया जा रहा है.

Death By Heart Attack: मध्य प्रदेश के इंदौर में कोचिंग में  पढ़ाई के दौरान छात्र को आया हार्ट अटैक, मौके पर तड़पकर गई जान, देखें मौत का लाइव वीडियो

Death By Heart Attack: मध्य प्रदेश के इंदौर से मौत का एक वीडियो सामने आया है. इंदौर  में एक  कोचिंग  में पढ़ते समय एक छात्र को हार्ट अटैक आया.  जिसके बाद वह बेंच से नीच गिर गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई. छात्र का नाम राजा बताया जा रहा है. वह इंदौर में रहकर पीएससी की तैयारी करने के लिए इंदौर में रहता था.  लेकिन बुधवार को कोचिंग  में उसे हार्ट अटैक आने पर उसकी जान चली गई.

छात्र के उम्र 20 साल बताई जा रही है. वह पीएससी की तैयारी करने के साथ ही बीए फाइनल की पढ़ाई भी कर रहा था. बुधवार को कोचिंग क्लास में पढाई कर ही रहा था कि अचानक से उसकी तबियत बिगड़ी और माइनर हार्ट अटैक आने पर उसकी मौत हो गई. हालांकि राजा के मौत के बाद उसे आनन- फानन में अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

Video:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 18, 2024 06:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).