देश

MP Shocker: मध्य प्रदेश में बस चलाते समय ड्राइवर की हार्ट अटैक से मौत, चपेट में आने से बाइक सवार की गई जान, कई घायल- See Video

मध्य प्रदेश के जबलपुर में शुक्रवार को एक दर्दनाक घटना घटी. जब एक बस ड्राइवर को बस चलाते समय हार्ट अटैक आने से उसकी मौत हो गई. जिसके बाद बस अनियंत्रित होकर कुछ लोगों को रौंद दिया. जिसमें एक बाइक सवार की जान चली गई है

MP Shocker: मध्य प्रदेश में बस चलाते समय ड्राइवर की हार्ट अटैक से मौत, चपेट में आने से बाइक सवार की गई जान, कई घायल- See Video
मध्य प्रदेश बस एक्सीडेंट (Photo Credits Amar Ujala)

MP Shocker: मध्य प्रदेश के जबलपुर में शुक्रवार  को एक दर्दनाक घटना घटी. जब एक बस ड्राइवर को बस चलाते समय हार्ट अटैक आने से उसकी मौत हो गई. जिसके बाद बस अनियंत्रित होकर कुछ लोगों को रौंद दिया. जिसमें एक बाइक सवार की जान चली गई है. वहीं कई लोग घायल हुए हैं. हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. वीडियो में भी देखा जा है बस लोगों को रौंदते हुए आगे जा रही है. यह भी पढ़े: Patna: हेयर ट्रांसप्लांट के बाद कांस्टेबल की हार्ट अटैक से मौत, 11 मई को होनी थी शादी, डॉक्टर व नर्सिग स्टाफ फरार

गोहलपुर थाना प्रभारी विजय तिवारी के अनुसार सुबह लगभग 11 बजे अधारताल से सवारियां लेकर जा रही थी. इस बीच बस के ड्राइवर को हार्ट अटैक से मौत होने के बाद बस दमोहनाका के सिग्नल पर रेडलाइट के दौरान बस ई-रिक्शा, कार तथा मोटरसाइकिल को टक्कर मारते आगे बढ़ गई. जिससे यह हादसा हुआ.

Video:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 02, 2022 09:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).