Dhoni Indian Sanskar Video: धोनी ने फिर जीता सबका दिल, पत्नी साक्षी संग पैतृक गांव में बुजुर्गों का लिया आशीर्वाद
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पिच पर तो दिल जीतते ही हैं लेकिन क्रिकेट ग्राउंड के बाहर भी उनके स्वभाव की हर कोई तारीफ करता है.
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) पिच पर तो दिल जीतते ही हैं लेकिन क्रिकेट ग्राउंड के बाहर भी उनके स्वभाव की हर कोई तारीफ करता है. इतनी बड़ी सेलिब्रिटी होने के बाद भी धोनी जिस तरह लोगों से जुड़ते हैं इसके कई वाकिए हम देख चुके हैं. एमएस धोनी का ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है. सोशल मीडिया पर धोनी का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है. इसमें टीम इंडिया के पूर्व कप्तान बुजुर्ग महिलाओं के पैर छू रहे हैं. दरअसल महेंद्र सिंह धोनी करीब 20 साल बाद बुधवार को अपने पैतृक गांव अल्मोड़ा के ल्वाली पहुंचे. पत्नी साक्षी संग उन्होंने गांव के मंदिरों में ईष्ट देवताओं की पूजा-अर्चना की इसके साथ ही उन्होंने बुजुर्गों से आशीर्वाद भी लिया.
Dhoni, The man with huge heart.
- It's so beautiful how he is treating elders. pic.twitter.com/QzQ3HhZOPc
— Johns. (@CricCrazyJohns) November 16, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 16, 2023 07:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

