VIDEO: एंबुलेंस नहीं पहुंचने पर लखनऊ में राजभवन के गेट पर गर्भवती महिला ने बच्चे को दिया जन्म, अखिलेश यादव ने वीडियो शेयर कर योगी सरकार को घेरा
सोशल मीडिया पर एक गर्भवती महिला का वीडियो वायरल हुआ. महिला ने एंबुलेंस नहीं पहुंचने पर लखनऊ में राजभवन के गेट पर ही बच्चे को जन्म दे दिया. महिला को अस्पताल ले जाने के लिए एंबुलेंस नहीं मिलने पर एसपी प्रमुख अखिलेश यादव ने वीडियो शेयर कर योगी सरकार को घेरा है
लखनऊ: सोशल मीडिया पर एक गर्भवती महिला (Pregnant Woman) का वीडियो वायरल हुआ. महिला ने एंबुलेंस नहीं पहुंचने पर लखनऊ में राजभवन के गेट पर ही बच्चे को जन्म दे दिया. महिला को अस्पताल ले जाने के लिए एंबुलेंस नहीं मिलने पर एसपी प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने वीडियो शेयर कर योगी सरकार को घेरा है. अखिलेश यादव ने कैप्शन में लिखा, एक तो उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ, उस पर राजभवन के सामने… फिर भी एंबुलेंस के न पहुंचने की वजह से एक गर्भवती महिला को सड़क पर शिशु को जन्म देना पड़ा. मुख्यमंत्री जी इस पर कुछ बोलना चाहेंगे या कहेंगे ‘हमारी भाजपाई राजनीति के लिए बुलडोज़र ज़रूरी है, जनता के लिए एंबुलेंस नहीं.’
Video:
एक तो उप्र की राजधानी लखनऊ, उस पर राजभवन के सामने… फिर भी एंबुलेंस के न पहुँचने की वजह से एक गर्भवती महिला को सड़क पर शिशु को जन्म देना पड़ा।
मुख्यमंत्री जी इस पर कुछ बोलना चाहेंगे या कहेंगे ‘हमारी भाजपाई राजनीति के लिए बुलडोज़र ज़रूरी है, जनता के लिए एंबुलेंस नहीं।’… pic.twitter.com/01v1TBeQCv
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) August 13, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 13, 2023 06:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

