Lok Sabha Security Breach: संसद भवन के बाहर महिला और पुरुष का प्रदर्शन, पुलिस ने हिरासत में लिया- देखें वीडियो
दिल्ली पुलिस ने संसद के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रहे पुरुष एक महिला को पुलिस ने हिरासत में लिया है. वहीं अन्य दो लोग संसद भवन के किसी तरफ से घुस गए. उन्हें भी सुरक्षा के जवानों ने हिरासत में ले लिया है.
Lok Sabha Security Breach: दिल्ली पुलिस ने संसद के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रहे पुरुष एक महिला को हिरासत में लिया है. ये दोनों संसद भवन के बाहर स्मोक कलर उड़ाते हुए प्रदर्शन कर रहे थे. इस बीच वहां पर मौजूद पुलिस दोनों को हिरासत में लेने के बाद पुलिस स्टेशन लेकर गई. फिलहाल दोनों को हिरासत में लेने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया और पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है. वहीं अन्य दो लोग संसद भवन किसी तरह अंदर घुसने के बाद गैलरी में जाने के बाद अंदरकूद गए. जिसके बाद पूरे सदन में हंगामा मच गया. हालांकि इन दोनों लोगों को भी सुरक्षा के जवानों ने उन्हें भी हिरासत में ले लिया. लेकिन संसद भवन पर हमले की बरसी पर इस तरह अंदर इन दोनों प्रदर्शनकारियों को अंदर घुस जाने पर सुरक्षा की बड़ीचूक मानी जा रही है.
वीडियो:
#WATCH | Delhi: Two protestors, a man and a woman have been detained by Police in front of Transport Bhawan who were protesting with colour smoke. The incident took place outside the Parliament: Delhi Police pic.twitter.com/EZAdULMliz
— ANI (@ANI) December 13, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 13, 2023 02:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

