Lok Sabha Elections 2024: मतदान को लेकर लोगों में गजब का जोश, बिहार के नवादा में शादी के जोड़े में दूल्हा-दुल्हन वोट डालने पहुंचे मतदान केंद्र- VIDEO
लोकसभा के पहले चरण के लिए मतदान जारी हैं. बिहार के नवादा में एक नवजोड़ा दूल्हा, दुल्हन वोटिंग के लिए एक मतदान केंद्र पहुंचा. जहां पर दोनों ने अपना वोट डाला.
Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा के पहले चरण के लिए मतदान जारी हैं. 21 राज्यों में 102 सीटों पर डाले जा रहे है. देशभर में डाले जा रहे मतदान को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है. मतदाता सुबह 8 बजे मतदान शुरू होने के बाद से मतदान केन्द्रों पर पहुंचकर लोग लाइनों में खड़े होकर वोट कर रहे हैं. लोकसभा के लिए जारी मतदान के बीच बिहार के नवादा से एक वीडियो सामने आया है. जहां एक नवजोड़ा दूल्हा, दुल्हन शादी के बाद वोट के लिए एक मतदान केंद्र पहुंचे. जहां पर दोनों ने अपना वोट डाला. वहीं इससे पहले सुबह यूपी के मुजफ्फरनगर में एक नई नवेली दुल्हन सुबह- सुबह मतदान केंद्र पहुंची. जहां पर उसने अपने मत का उपयोग किया.
Video:
बिहार : नवादा में पूरी बारात लेकर वोट डालने पहुंचे दूल्हा-दुल्हन #LokSabhaElections2024📷 | #ElectionDay | प्रथम चरण | Voted | Vote for Bharat | #News24 pic.twitter.com/zV7w7glvea
— News24 (@news24tvchannel) April 19, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 19, 2024 12:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

