VIDEO: दर्दनाक! पुलिस ने रेल की पटरी पर फेंका सब्जी वाले का सामान, उठाने गया तो ट्रेन से कट गए दोनों पैर
हेड कॉन्स्टेबल राकेश ने पहले अर्शलान को जमकर पीटा और गाली-गलौज करते हुए रेलवे पटरी पर तराजू उठाकर फेंक दिया. इससे अर्शलान डर गया, वह क्रासिंग पर पड़े तराजू को उठाने के लिए दौड़ा पड़ा.
यूपी: कानपुर पुलिस की लापरवाही से एक सब्जी बेचने वाले के दोनों पैर कट गए. बताया जा रहा है पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल ने उसे पीटा और उसका तराजू रेल की पटरी पर फेंक दिया. जब वह तराजू उठाने गया, तो ट्रेन की चपेट में आ गया और उसके दोनों पैर कट गए. Lift Horror Video: लिफ्ट में फंसा 8 साल का बच्चा, डर के मारे चीखता-चिल्लाता रहा मासूम
कल्याणपुर साहब नगर के रहने वाला 18 वर्षीय अर्शलान उर्फ लड्डू सब्जी बेचता है. शुक्रवार शाम को भी वह कल्याणपुर क्रॉसिंग के पास GT रोड किनारे सब्जी बेच रहा था. स्थानीय लोगों के मुताबिक इस दौरान इंदिरा नगर चौकी में तैनात दरोगा शादाब खान और हेड कॉन्स्टेबल राकेश ने उसके साथ मारपीट की.
हेड कॉन्स्टेबल राकेश ने पहले अर्शलान को जमकर पीटा और गाली-गलौज करते हुए रेलवे पटरी पर तराजू उठाकर फेंक दिया. इससे अर्शलान डर गया, वह क्रासिंग पर पड़े तराजू को उठाने के लिए दौड़ा पड़ा. इसी दौरान वह तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गया और उसके दोनों पैर कट गए. मौके पर मौजूद लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया . DCP वेस्ट ने बदसलूकी करने वाले हेड कॉन्स्टेबल को सस्पेंड कर दिया। इसके साथ ही मामले पर जांच बैठा दी गई है.
कानपुर पुलिस की 'गुंडागर्दी' देखिए, पुलिस ने सब्जीवाले का तराजू पटरी पर फेंका, तराजू उठाते वक़्त ट्रेन की चपेट में आने से युवक के दोनों पैर कटे, प्रत्यक्षदर्शी ने कहा -'वसूली करने आई थी पुलिस'#KanpurPolice #UttarPradesh pic.twitter.com/yxnv8SNnHv
— Zee News (@ZeeNews) December 3, 2022
घटना के बाद DCP वेस्ट विजय ढुल ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया. जांच के दौरान यह आरोप सही पाया गया कि पुलिस की लापरवाही के चलते सब्जी विक्रेता को अपने दोनों पैर गवांने पड़े. तत्काल प्रभाव से हेड कॉन्स्टेबल राकेश कुमार को सस्पेंड कर दिया गया है. दरोगा की भूमिका की भी जांच की जा रही है.
#POLICE_COMMISSIONERATE_KANPUR_NAGAR के थाना कल्याणपुर क्षेत्रान्तर्गत एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने के कारण गम्भीर रूप से घायल हो जाने के प्रकरण में मुख्य आरक्षी को निलंबित कर, की जा रही कार्यवाही के सम्बन्ध में श्री विजय ढुल पुलिस उपायुक्त पश्चिम द्वारा दी गई बाइट। @Uppolice pic.twitter.com/ttM8oCafoW
— POLICE COMMISSIONERATE KANPUR NAGAR (@kanpurnagarpol) December 2, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 03, 2022 11:27 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

