Odisha Railway Track Stunt Video: रेल की पटरियों पर लेट गया नाबालिग, ऊपर से गुजर गई ट्रेन; रील बनाने का खौफनाक स्टंट वायरल
सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में एक लड़का रेलवे ट्रैक पर लेटा दिखता है और उसके ऊपर से तेज रफ्तार ट्रेन गुजरती है. वहीं, एक और लड़का मोबाइल से वीडियो शूट करता है और तीसरा निर्देश देता है.
Odisha Youths Flirt With Death for Viral Reel: ओडिशा के बौध जिले में एक खतरनाक रील बनाना तीन नाबालिग लड़कों को भारी पड़ गया. सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में एक लड़का रेलवे ट्रैक पर लेटा दिखता है और उसके ऊपर से तेज रफ्तार ट्रेन गुजरती है. वहीं, एक और लड़का मोबाइल से वीडियो शूट करता है और तीसरा निर्देश देता है. यह खतरनाक स्टंट दलुपाली के पास पुरुनापानी स्टेशन के नजदीक किया गया. वीडियो वायरल होते ही बालांगीर जीआरपी और बाऊंसुनी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों को हिरासत में ले लिया.
पुलिस ने चेतावनी दी है कि इस तरह के स्टंट न केवल जानलेवा हैं, बल्कि कानूनन अपराध भी हैं. उन्होंने युवाओं से अपील की है कि वे सोशल मीडिया की दिखावेबाज़ी में अपनी जान न जोखिम में डालें.
ओडिशा में खौफनाक ट्रेन स्टंट कैमरे में कैद
आज के बच्चे— Homework से डरते हैं 😨,पर ट्रेन से नहीं 🚆😅दिमाग offline....कैमरा online !#Madness #Bachpan #Boudh #Odisha #Reel #Like #AI #Train #Life #Safe #GRP #Entertainment #Risk #child #Stunts #Railway #viral pic.twitter.com/uSFAE0VwWG
— Sanjeev (@wing4destiny) July 6, 2025
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 06, 2025 10:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

