देश

God 10 Avatars in Ram Mandir: राम मंदिर के गर्भगृह में कलकी अवतार! भगवान की मूर्ति में समाहित हैं बजरंगबली समेत कई देवता

तस्वीर में श्रीराम के चेहरे पर मधुर मुस्कान, माथे पर तिलक और हाथों में धनुष-बाण दिखाई दे रहे हैं. मूर्ति में भगवान के 10 अवतार भी दर्शाए गए हैं. इसके अलावा, भगवान हनुमान सूर्य देव और गरुड़ देव भी मूर्ति का हिस्सा हैं.

God 10 Avatars in Ram Mandir: राम मंदिर के गर्भगृह में कलकी अवतार! भगवान की मूर्ति में समाहित हैं बजरंगबली समेत कई देवता
(Photo : X)

अयोध्या: 22 जनवरी को राम मंदिर में रामलला का प्राण-प्रतिष्ठान होने वाला है. भक्त मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के मनोरम दर्शन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन प्राण-प्रतिष्ठान से पहले रामलला की पहली भव्य तस्वीर सामने आई है, हालांकि यह तस्वीर रामलला के गर्भगृह में विराजमान होने से पहले की है.

काले पत्थर से बनी मूर्ति में भगवान श्री राम का मनोरम स्वरूप दिखाई दे रहा है. 5 वर्षीय रामलला के चारों ओर एक आभा निर्मित की गई है. तस्वीर में श्रीराम के चेहरे पर मधुर मुस्कान, माथे पर तिलक और हाथों में धनुष-बाण दिखाई दे रहे हैं. मूर्ति में भगवान के 10 अवतार भी दर्शाए गए हैं. इसके अलावा, भगवान हनुमान सूर्य देव और गरुड़ देव भी मूर्ति का हिस्सा हैं.

रामलला का आसन 3.4 फीट ऊंचा है, जिसे मकराना पत्थर से बनाया गया है. राम लला की मूर्ति का वजन 200 किलो है.  मैसूर के मूर्तिकार अरुण योगीराज द्वारा तैयार की गई 51 इंच की रामलला की मूर्ति को मंदिर के गर्भगृह में विराजित किया गया है. अरुण योगीराज कर्नाटक के रहने वाले हैं.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 19, 2024 06:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).