देश

New Chief Justice: जस्टिस यूयू ललित होंगे अगले चीफ जस्टिस, CJI एनवी रमना ने किया नामित

जस्टिस ललित 27 अगस्त को भारत के 49वें सीजेआई बनेंगे. वह ऐसे दूसरे प्रधान न्यायाधीश होंगे, जिन्हें बार से सीधे शीर्ष अदालत की पीठ में पदोन्नत किया गया.

New Chief Justice: जस्टिस यूयू ललित होंगे अगले चीफ जस्टिस, CJI एनवी रमना ने किया नामित

जस्टिस यूयू ललित (UULalit) देश के अगले मुख्य न्यायाधीश (New Chief Justice) होंगे. मौजूदा CJI जस्टिस एनवी रमना ने उन्हें नामित किया है. बता दें कि जस्टिस यूयू ललित मुसलमानों में ‘तीन तलाक’ की प्रथा को अवैध ठहराने समेत कई ऐतिहासिक फैसलों का हिस्सा रहे हैं. वह ऐसे दूसरे प्रधान न्यायाधीश होंगे, जिन्हें बार से सीधे शीर्ष अदालत की पीठ में पदोन्नत किया गया.

जस्टिस ललित 27 अगस्त को भारत के 49वें सीजेआई बनेंगे. जस्टिस ललित को 13 अगस्त 2014 को सुप्रीम कोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त किया गया था. तब वह जाने-माने वकील थे. जस्टिस ललित तब से शीर्ष अदालत के कई ऐतिहासिक निर्णयों का हिस्सा रहे हैं.

नौ नवंबर, 1957 को जन्मे जस्टिस ललित ने जून 1983 में एक वकील के रूप में पंजीकरण कराया था और दिसंबर 1985 तक बॉम्बे उच्च न्यायालय में वकालत की थी. वह जनवरी 1986 में दिल्ली आकर वकालत करने लगे और अप्रैल 2004 में उन्हें सुप्रीक कोर्ट द्वारा एक वरिष्ठ अधिवक्ता के रूप में नामित किया गया. 2जी स्पेक्ट्रम आवंटन मामले में सुनवाई के लिए उन्हें केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) का विशेष लोक अभियोजक नियुक्त किया गया था. जस्टिस ललित आठ नवंबर, 2022 को सेवानिवृत्त होंगे.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 26, 2022 04:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).