देश

Sukhdev Singh Shot Dead: जयपुर में करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या, बदमाशों ने दिनदहाड़े मारी गोली, देखें VIDEO

राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के प्रमुख सुखदेव सिंह गोगामेढ़ी की जयपुर में दिनदहाड़े उनके घर पर गोली मारमार हत्या कर दी गई है. गोली अज्ञात बाइक सवार हमलवारों ने मारी है. फायरिंग के बाद सुखदेव सिंह गोगामेढ़ी को अस्पताल ले जाया गया. जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया

Sukhdev Singh Shot Dead: जयपुर में करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या, बदमाशों ने दिनदहाड़े मारी गोली, देखें VIDEO

Sukhdev Singh Shot Dead: राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के प्रमुख सुखदेव सिंह गोगामेढ़ी की   जयपुर में दिनदहाड़े उनके घर पर गोली मारमार हत्या कर दी गई है. गोली अज्ञात बाइक सवार हमलवारों ने एक के बाद एक कई गोली मारी है. जिससे वे खून से लथपथ हो गए. जख्मी अवस्था में ही गोगामेढ़ी को अस्पताल पहुंचाया गया. जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. फायिरंग के बाद वीडियो भी सामने आया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि खून उनके घर के बाहर बिखरे हुए हैं.

फायरिंग के बाद उनके घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है और स्थानीय पुलिस के अलावा आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया. गोगामेढ़ी को  गोली माँरने वाले ये बदमाश कौन हैं. उन्होंने गोली क्यों चलाई है. अब तक इसके बारे में खुलासा नहीं हो पाया है. फिलहाल घर में लगे सीसीटीवी वीडियो की मदद से पुलिस हमलवारों की तलाश में जुट गई है. गोगामेढ़ी की हत्या के बाद उनके समर्थक काफी गुस्से में हैं और फायरिंग की खबर मिलते ही घर पहुंचने शुरू हो गए हैं. फिलहाल उनके घर के बाहर पुलिस के साथ ही लोगों की भीड़ जमा हैं.

Video:

Vidoe:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 05, 2023 03:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).