Israel Appeal On Diwali 2023: दिवाली पर इजरायल की खास अपील- बंधकों के लिए हर घर में एक दीया जलाएं सभी भारतीय
भारत में इजरायल के दूतावास ने सभी भारतीयों से हमास द्वारा बंधक बनाए गए 240 नागरिकों के लिए एक दीया जलाने की अपील की है.
Israel Appeal To India On Diwali 2023: हमास से जारी जंग के बीच दिवाली के मौके पर इजरायल ने भारतीयों से खास अपील की है. भारत में इजरायल के दूतावास ने सभी भारतीयों से हमास द्वारा बंधक बनाए गए 240 नागरिकों के लिए एक दीया जलाने की अपील की है.
इजरायली दूतावास ने कहा 'जैसे श्री राम के घर लौटने पर दीपावली मनाई जाती है, उसी तरह एक दीया उन लोगों के लिए जलाया जाए, जो हमास के हमलों के बाद अपने घर नहीं लौटे. इस बार दिवाली की प्रार्थना में 240 गुमशुदा लोगों को भी शामिल किया जाए.'
240 of our loved ones have been held hostage by #HamasTerrorists for a month.
Every #Diwali, we celebrate Lord Ram's return by lighting Diyas.
THIS #Diwali2023 we invite you to light a Diya 🪔 in the hope of having our loved ones return 🫶🏼
Tag us and share your photos using… pic.twitter.com/281xfx4Xa1
— Israel in India (@IsraelinIndia) November 8, 2023
7 अक्टूबर को हमास ने इजरायल पर हमला किया था. इस हमले में 1400 से ज्यादा नागरिक मारे गए. इसके अलावा हमास ने इजरायल से 240 से ज्यादा लोगों को बंधक बना लिया था. इस हमले के जवाब में इजरायल लगातार गाजा में हमास के ठिकानों पर बम बरसा रहा है. इन हमलों में 10 हजार से ज्यादा लोग मारे गए हैं. वहीं, 20 हजार से ज्यादा लोग जख्मी हुए हैं.
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 10, 2023 02:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

