UP: जयमाला के समय दूल्हे ने किया दुल्हन को KISS, बारातियों और घरातियों में जमकर चले लाठी-डंडे
यूपी के हापुड़ में शादी की रस्मों के दौरान दूल्हे ने ऐसा कुछ कर दिया कि शादी समारोह में लाठी-डंडे चल गए. दुल्हन पक्ष के लोगों ने ना सिर्फ दूल्हे की पिटाई की बल्कि बारातियों को भी जमकर पीटा.
यूपी के हापुड़ में शादी की रस्मों के दौरान दूल्हे ने ऐसा कुछ कर दिया कि शादी समारोह में लाठी-डंडे चल गए. दुल्हन पक्ष के लोगों ने ना सिर्फ दूल्हे की पिटाई की बल्कि बारातियों को भी जमकर पीटा. इसके बाद दूल्हे पक्ष ने दूसरी तरफ के लोगों पर पथराव शुरू कर दिया. इस घटना से बारात में भगदड़ मच गई. आधा दर्जन से अधिक लोगों को चोटें आई हैं. दरअसल जयमाला के दौरान दूल्हे ने स्टेज पर ही सबके सामने दुल्हन को किस कर दिया. दूल्हे की इस हरकत से दुल्हन पक्ष के लोग भडक़ गए. उन्होंने दूल्हे सहित बारातियों की पिटाई शुरू कर दी. देखते ही देखते दोनों पक्षों में जमकर मारपीट होने लगी.
A matrimonial event in Meerut turned chaotic as a groom kissed the bride during the 'jai mala' ceremony, sparking a violent altercation resembling a Bollywood drama.
More here🔗https://t.co/9KSdpYraLI pic.twitter.com/EYyoJ1zOHd
— The Times Of India (@timesofindia) May 23, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 23, 2024 05:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

