जरुरी जानकारी

Smriti Irani Attack on Rahul Gandhi: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का राहुल गांधी पर तंज, कहा- अमेठी में हारने के डर से 2 सीटों पर लड़ रहे चुनाव- VIDEO

केंद्रीय मंत्री और अमेठी से बीजेपी सांसद स्मृति ईरानी ने कहा कि अगर वह दो सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं तो इसका मतलब है कि वह चुनाव से पहले ही अमेठी से अपनी हार की घोषणा कर रहे हैं.

Smriti Irani Attack on Rahul Gandhi: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का राहुल गांधी पर तंज, कहा- अमेठी में हारने के डर से 2 सीटों पर लड़ रहे चुनाव- VIDEO
Smriti Irani | Credit- ANI

Smriti Irani Attack on Rahul Gandhi: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के दो लोकसभा सीटों अमेठी और वायनाड से चुनाव लड़ने की अटकलें लगाई जा रही हैं.  इस पर केंद्रीय मंत्री और अमेठी से बीजेपी सांसद स्मृति ईरानी ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि अगर वह दो सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं तो इसका मतलब है कि वह चुनाव से पहले ही अमेठी से अपनी हार की घोषणा कर रहे हैं. अगर राहुल गांधी में हिम्मत है तो मायावती और अखिलेश यादव के सहारे के बिना अमेठी से चुनाव लड़के दिखाएं. जो लोग कहते हैं कि अमेठी गांधी परिवार का गढ़ है, उन्हें उम्मीदवार घोषित करने में इतना समय क्यों लग रहा है?

वीडियो देखें: 

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 07, 2024 02:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).