SA Beat USA, 41st Match, Super 8 Live Score Update: साउथ अफ्रीका ने अमेरिका को 18 रनों से हराया, कगिसो रबाडा ने चटकाए तीन विकेट
इससे पहले अमेरिका के कप्तान एरोन जोन्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट खोकर 194 रन बनाए. साउथ अफ्रीका की तरफ से सलामी बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक ने सबसे ज्यादा 74 रनों की धमाकेदार पारी खेली.
SA Beat USA, 41st Match, Super 8: अमेरिका और साउथ अफ्रीका के बीच आज टी20 वर्ल्ड कप 2024 का 41वां मुकाबला खेला गया. सुपर-8 के पहले मुकाबले में दोनों टीमों का सामना हुआ. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला नॉर्थ साउंड, एंटीगुआ के सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में खेला गया. इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने अमेरिका को 18 रनों से हरा दिया हैं. इससे पहले अमेरिका के कप्तान एरोन जोन्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट खोकर 194 रन बनाए. साउथ अफ्रीका की तरफ से सलामी बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक ने सबसे ज्यादा 74 रनों की धमाकेदार पारी खेली. अमेरिका की ओर से सौरभ नेत्रवलकर और हरमीत सिंह ने सबसे ज्यादा दो-दो विकेट चटकाए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी अमेरिका की टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर महज 176 रन ही बना सकीं. अमेरिका की तरफ से एंड्रीज़ गूस ने सबसे ज्यादा नाबाद 80 रन बनाए. साउथ अफ्रीका की ओर से कगिसो रबाडा ने सबसे ज्यादा तीन विकेट झटके.
अंतिम के ओवरों में USA ने अच्छा प्रयास किया था लेकिन रबाडा की धारदार गेंदबाज़ी ने मैच को साउथ अफ़्रीका की झोली में डाल दिया
लाइव : https://t.co/rq3LzmJdHU #SAvUSA #T20WorldCup pic.twitter.com/XoHMVwaQDr
— ESPNcricinfo हिंदी (@CricinfoHindi) June 19, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 19, 2024 11:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

