RRB NTPC Results 2022: रेलवे एनटीपीसी भर्ती का संशोधित रिजल्ट जारी, यहां से करें डाउनलोड
रेलवे भर्ती बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर आज (30 मार्च) रांची, सिकंदराबाद और विभिन्न क्षेत्रों के लिए एनटीपीसी सीबीटी-1 संशोधित परिणाम 2021 की घोषणा की है. जो छात्र परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे अधिकारिक वेबसाइट rrcb.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं.
रेलवे भर्ती बोर्ड (Railway Recruitment Board) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर आज (30 मार्च) मुंबई, रांची, सिकंदराबाद और विभिन्न क्षेत्रों के लिए एनटीपीसी सीबीटी-1 संशोधित परिणाम 2021 की घोषणा की है. रेलवे भर्ती बोर्ड ने छात्रों को अपना परिणाम डाउनलोड करने के लिए स्कोरकार्ड लिंक भी सक्रिय कर दिया है. जो छात्र परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे अधिकारिक वेबसाइट rrcb.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं.
बोर्ड ने देशभर के आरआरबी रीजन- आरआरबी मुजफ्फरपुर, आरआरबी चेन्नई, आरआरबी बैंगलोर, आरआरबी अहमदाबाद आरआरबी अजमेर, आरआरबी इलाहाबाद, आरआरबी सिलीगुड़ी, आरआरबी भुवनेश्वर, आरआरबी बिलासपुर, आरआरबी चंडीगढ़, आरआरबी गुवाहाटी, आरआरबी जम्मू-श्रीनगर, आरआरबी कोलकाता, आरआरबी भोपाल, आरआरबी मालदा, आरआरबी मुंबई, आरआरबी पटना आरआरबी रांची, आरआरबी सिकंदराबाद और आरआरबी तिरुवनंतपुरम के लिए परिणाम घोषित किये है.
(SocialLY के साथ पाएं लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. यहां आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी मिलेगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट लेटेस्टली के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.)