Assam Assembly Elections 2021: सीएम सर्बानंद सोनोवाल ने असम के माजुली विधानसभा सीट से भरा नामांकन
असम विधानसभा चुनाव के तारीखों के ऐलान के बाद राजनीतिक पार्टियों की तरफ से नामांकन दाखिल किये जा रहे है. मंगलवार को राज्य के सीएम सीएम सर्बानंद सोनोवाल ने भी असम के माजुली विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने के लिए अपना नामांकन दाखिल किया. इस सीट से सीएम सोनोवाल के सामने कांग्रेस के नेता और पूर्व मंत्री राजीव लोचन पेगु चुनाव मैदान में हैं.
असम विधानसभा चुनाव के लिए सीएम सर्बानंद सोनोवाल ने मंगलवार को माजुली विधानसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल किया. नामांकन दाखिल करते समय उनके साथ राज्य के स्वास्थ्य मंत्री हेमंत बिस्वा शर्मा भी मौजूद थे. उन्होंने मजुली जिला के रिटर्निंग ऑफिसर को अपने नामांकन सौंपा.
Assam Assembly elections: Chief Minister Sarbananda Sonowal files nomination papers from Majuli Assembly constituency. pic.twitter.com/Aaq0zWLNYo
— ANI (@ANI) March 9, 2021
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 09, 2021 03:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

