Indore Stone Pelting Case: इंदौर में पुलिस ने पत्थरबाजों को सिखाया सबक, अर्धनग्न कर सड़क पर सरेआम घुमाने के बाद लोगों से माफ़ी मंगवाई, देखें VIDEO
इंदौर के सदर बाजार थाना क्षेत्र में किसी के मामले में दो पक्षों में विवाद बढ़ने पर दो दिन पहले पत्थर बाजी हुई. दोनों तरफ से कुछ लड़कों पर जमकर पत्थर बाजी की. पत्थर बाजी के बाद पुलिस 8 लड़को को गिरफ्तार कर उन्हें सबक सिखाया.
Indore Stone Pelting Case: इंदौर के सदर बाजार थाना क्षेत्र में किसी के मामले में दो पक्षों में विवाद बढ़ने पर दो दिन पहले पत्थर बाजी हुई. दोनों तरफ से कुछ लड़कों पर जमकर पत्थर बाजी की. पत्थर बाजी के बाद पुलिस 8 लड़को को गिरफ्तार कर उन्हें सबक सिखाया. पुलिस ने सभी लडकों को अर्धनग्न कर एक रस्सी स सभी के हाथ बांधकर सड़क पर जूलूस निकाला. जूलूस निकालने के बाद ये सभी लड़के जिस स्थान पर पत्थरबाजी किये थे. पुलिस सभी को लेकर वहां पर लेकर गई. जहां उनसे लोगों से माफ़ी मंगवाने के बाद फेंके गए सभी पत्थर बिनवाए. जिसके बाद सभी को लेकर पुलिस स्टेशन लेकर आई.
अर्धनग्न अवस्था में परेड करवाने को लेकर उनका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. लड़को को अर्धनग्न परेड करवाने को लेकर थाना सदर बाजार के थाना प्रभारी सतीश पटेल ने बताया कि ''दो गुटों में विवाद के चलते पत्थरबाजी की गई थी. जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उसने पत्थर उठवाए और उनका जुलूस निकाला. फिलहाल पुलिस अन्य बदमाशों की भी तलाश में जुटी हुई है.'
Video:
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 10, 2023 04:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

