Army Helicopter Crashed: अरुणाचल प्रदेश में सेना का चीता हेलीकॉप्टर क्रैश, हादसे में दोनों पायलटों की चली गई जान
भारतीय सेना का चीता हेलीकॉप्टर अरुणाचल प्रदेश के मंडला पहाड़ी इलाके के पास दुर्घटनाग्रस्त हुआ.
Army Helicopter Crashed: अरुणाचल प्रदेश में भारतीय सेना का चीता हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया. जानकारी के मुताबिक भारतीय सेना का चीता हेलीकॉप्टर अरुणाचल प्रदेश के मंडला पहाड़ी इलाके के पास दुर्घटनाग्रस्त हुआ. हादसे में दोनों पायलटों की जान चली गई है. जानकारी के मुताबिक ऑपरेशनल सॉर्टी पर निकला चीता हेलिकॉप्टर का एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) से आज सुबह करीब 9.15 बजे संपर्क टूट गया.
गुवाहाटी स्थित रक्षा प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र रावत ने एक बयान में कहा, "हेलिकॉप्टर के बोमडिला के पश्चिम में मंडला के पास दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना है. खोज दलों ने अपना काम शुरू कर दिया है." अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है.
Indian Army Cheetah helicopter has crashed near Mandala hills area of Arunachal Pradesh. Search operation for the pilots has started. More details awaited: Army sources pic.twitter.com/fqD0uu767w
— ANI (@ANI) March 16, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 16, 2023 02:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

