IIT Bombay: कैंटीन में सिर्फ शाकाहारियों को बैठने की 'इजाजत', नॉनवेज वाले पोस्टर पर मचा बवाल
आईआईटी बॉम्बे के कैन्टीन में 'वेजिटेरियन ओनली आर अलाउड टू सिट हियर' लिखे हुए पोस्टर लगाए गए. इस पोस्टर पर छात्र प्रतिनिधियों ने आपत्ति दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि इस पहल से 'खान-पान के आधार पर भेदभाव' किया जा रहा है.
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) बॉम्बे में नॉन-वेज फूड को लेकर छात्रों के बीच बवाल मचा हुआ है. हॉस्टल की कैंटीन में मांसाहारी खाना खाने पर एक स्टूडेंट को दूसरे छात्र ने अपमानित किया. छात्र ने दावा किया कि कुछ छात्रों ने कैंटीन की दीवारों पर पोस्टर लगाया, जिसमें लिखा गया कि 'केवल शाकाहारियों को यहां बैठने की इजाजत है.'
पीटीआई के अनुसार, आईआईटी बॉम्बे के परिसर में 'हॉस्टल 12' की एक कैन्टीन में पिछले हफ़्ते 'वेजिटेरियन ओनली आर अलाउड टू सिट हियर' लिखे हुए पोस्टर लगाए गए. इस पोस्टर पर छात्र प्रतिनिधियों ने आपत्ति दर्ज कराते हुए रविवार को आरोप लगाया कि इस पहल से 'खान-पान के आधार पर भेदभाव' किया जा रहा है.
आंबेडकर पेरियार फुले स्टडी सर्किल (APPSC) नामक छात्र संगठन ने इस घटना की निंदा करते हुए चिपकाए गए पोस्टर फाड़ दिए. संस्था के एक अधिकारी ने इस पोस्टर के चिपकाए जाने की पुष्टि तो की लेकिन इसे किसने चिपकाया, उसकी जानकारी नहीं दी.
Even though RTIs and mails for hostel GSec shows that there is no institute policy for food segregation, some individuals have taken it upon themselves to designate certain mess areas as "Vegetarians Only" and forcing other students to leave that area.#casteism #Discrimination pic.twitter.com/uFlB4FnHqi
— APPSC IIT Bombay (@AppscIITb) July 29, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 30, 2023 10:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

