देश

Attack Video: 11 सेकंड में 19 बार घोंपा चाकू, बेरहम पति ने बीच बाजार में पत्नी पर किया हमला, खौफनाक वीडिया आया सामने

पति ने पत्नी पर बीच बाजार में चाकू से अंधाधुंध हमला कर दिया. उसने अपनी पत्नी पर पति ने 11 सेकेंड में 19 बार चाकू से हमला किया. हमले की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है.

Attack Video: 11 सेकंड में 19 बार घोंपा चाकू, बेरहम पति ने बीच बाजार में पत्नी पर किया हमला, खौफनाक वीडिया आया सामने

यूपी के लखनऊ में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां पति ने पत्नी पर बीच बाजार में चाकू से अंधाधुंध हमला कर दिया. उसने अपनी पत्नी पर पति ने 11 सेकेंड में 19 बार चाकू से हमला किया. हमले की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

डालीगंज के बरौलिया निवासी सुमन निषाद पनीर लेने गईं थी. इस दौरान उसका पति बृजमोहन निषाद हत्या करने की नीयत से उसके पीछे चल रहा था. बृजमोहन ने सुमन को एक सब्जी के ठेले के सामने पीछे से दबोच लिया और फिर उसपर लगातार हमले करने लगा. हमले के बाद महिला जमीन पर गिर गई. इसके बाद भी पति नहीं रूका. वह महिला के चेहरा, गर्दन, सीने और हाथ पर चाकू से हमला करता रहा.

घटना के बाद लहूलुहान सुमन ने पति की शिकायत हसनगंज थाने में की.  पुलिस टीम ने बृजमोहन को कैसरबाग बस अड्डे से गिरफ्तार किया है. फिलहाल मामले की जांच चल रही है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 12, 2024 09:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).