Controversial: यूपी-बिहार वाले तमिलनाडु में साफ करते हैं टॉयलेट, DMK MP दयानिधि मारन का विवादित बयान
डीएमके नेता दयानिधि मारन ने विवादित बयान दिया है. मारन ने हिंदी पट्टी के राज्यों बिहार और उत्तर प्रदेश के लोगों को लेकर एक बार फिर विवादित बयान देकर राजनीतिक बहस का मुद्दा खड़ा कर दिया है.
DMK MP Dayanidhi Maran On North Indians: उत्तर भारतीयों को लेकर डीएमके के एक और नेता दयानिधि मारन ने विवादित बयान दिया है. मारन ने हिंदी पट्टी के राज्यों बिहार और उत्तर प्रदेश के लोगों को लेकर एक बार फिर विवादित बयान देकर राजनीतिक बहस का मुद्दा खड़ा कर दिया है.
डीएमके (DMK)सांसद दयानिधि मारन ने कहा कि बिहार और उत्तर प्रदेश के लोग जो केवल हिंदी सीखते हैं वो निर्माण कार्यों के लिए तमिलनाडु चले जाते हैं. वह सड़कों और शौचालयों की सफाई जैसे छोटे-मोटे काम करते हैं.
इसके पहले डीएमके सांसद डीएनवी सेंथिलकुमार ने संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान उत्तर भारत के राज्यों को गौमूत्र राज्य बताया था. इस तरह के बयान आने से उत्तर भारत और दक्षिण भारत के बीच भाषायी मुद्दा एक बार फिर गरम हो सकता है.
"हिंदी सीखे हुए उत्तर भारतीय, तमिलनाडु में साफ करते हैं टॉयलेट"
◆ डीएमके (DMK) सांसद दयानिधि मारन ने कहा #DayanidhiMaran #DMK | Dayanidhi Maran pic.twitter.com/9unuvmXrTu
— News24 (@news24tvchannel) December 23, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 23, 2023 11:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

