Boris Johnson in India: भारत पहुंचे ब्रिटेन के PM बोरिस जॉनसन,अहमदाबाद में बुलडोजर प्लांट का करेंगे उद्घाटन
यूके के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन अहमदाबाद पहुंच गए हैं. बोरिस जॉनसन आज वडोदरा के हलोल में बुलडोजर बनाने वाली यूनिट का उद्घाटन करेंगे. ये यूनिट बुलडोज़र समेत कंस्ट्रक्शन क्षेत्र के दूसरे उपकरण बनाने वाली कंपनी जेसीबी का है.
गुजरात: यूके के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ( Boris Johnson) अहमदाबाद पहुंचे हैं. जॉनसन 2 दिवसीय भारत दौरे पर हैं. ब्रिटेन के प्रधानमंत्री आज वडोदरा के हलोल में बुलडोजर बनाने वाली यूनिट का उद्घाटन करेंगे. ये यूनिट बुलडोज़र समेत कंस्ट्रक्शन क्षेत्र के दूसरे उपकरण बनाने वाली कंपनी जेसीबी का है.
ब्रिटिश पीएम जॉनसन आज गुजरात में साबरमती आश्रम का दौरा भी करेंगे और फिर गांधीनगर में अक्षरधाम मंदिर में भी जाएंगे. वह मुंबई में कई कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेंगे. इसके बाद वो 22 अप्रैल को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे.
गुजरात: यूके के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन अहमदाबाद पहुंचे। प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन 2 दिवसीय भारत दौरे पर हैं। pic.twitter.com/uActk8V2Mq
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 21, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 21, 2022 08:50 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

