देश

स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर की पुण्यतिथि आज, PM मोदी और अमित शाह ने किया नमन, कही ये बड़ी बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उन्होंने कई लोगों के जीवन में राष्ट्रवाद का अलख जगाया.

स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर की पुण्यतिथि आज, PM मोदी और अमित शाह ने किया नमन, कही ये बड़ी बात
गृह मंत्री अमित शाह, स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर व पीएम मोदी (Photo Credit : Twitter)

26 फरवरी: आज यानी 26 फरवरी को प्रबल राष्ट्रवादी और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वीर सावरकर (Veer Savarkar Death Anniversary) की पुण्यतिथि है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने पुण्यतिथि पर उनको याद करते  हुए कहा " त्याग और तप की प्रतिमूर्ति महान स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर जी को उनकी पुण्यतिथि पर सादर नमन. मातृभूमि की सेवा में समर्पित उनका जीवन देशवासियों के लिए हमेशा प्रेरणास्रोत बना रहेगा."

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा "परम राष्ट्रभक्त व अदम्य साहसी वीर सावरकर जी भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के एक ऐसे तेजस्वी नक्षत्र थे, जिन्होंने अपने जीवन का क्षण-क्षण व शरीर का कण-कण मातृभूमि की सेवा में समर्पित किया. काल कोठरी की अमानवीय यातनाएं भी उन्हें मातृभूमि की आजादी व अखंडता के संकल्प से विचलित नहीं कर पाई."

अमित शाह ने आगे कहा "सावरकर जी एक क्रांतिकारी चिंतक, लेखक, कवि, दूरदर्शी राजनेता होने के साथ-साथ एक महान समाज सुधारक भी थे. उन्होंने जीवनपर्यंत अस्पृश्यता, जातिवाद और तुष्टीकरण के विरुद्ध संघर्ष किया. उनका त्याग, तप व संघर्ष वंदनीय है. आजादी के ऐसे महानायक की पुण्यतिथि पर उनके चरणों में कोटिशः वंदन."

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 26, 2022 07:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).