देश

Gautam Adani Invest in Bihar: बिहार में 1400 करोड़ का निवेश करेंगे गौतम अडानी, नवादा में लगाएंगे सीमेंट फैक्ट्री

नौकरी को लेकर बिहार के लोगों के लिए खुशखबरी है.उद्योगपति गौतम अडानी बिहार में बड़ा निवेश करने जा रहे हैं. गौतम अडानी नवादा के वारसलीगंज में 1,400 रूपए के निवेश के सीमेंट फैक्ट्री खोलेंगे

Gautam Adani Invest in Bihar: बिहार में 1400 करोड़ का निवेश करेंगे गौतम अडानी, नवादा में लगाएंगे सीमेंट फैक्ट्री
Gautam Adani (Photo Credit : PTI)

Gautam Adani Invest in Bihar: नौकरी को लेकर बिहार के लोगों के लिए खुशखबरी है.उद्योगपति गौतम अडानी बिहार में बड़ा निवेश करने जा रहे हैं. गौतम अडानी नवादा के वारसलीगंज में 1,400 रूपए के निवेश के सीमेंट फैक्ट्री खोलेंगे. अडानी ग्रुप अंबुजा सीमेंट लिमिटेड (Ambuja Cements Limited) के जरिए यहां यह निवेश करेंगे. इसके लिए अंबुजा कंपनी की ओर से नीतीश सरकार को निवेश प्रस्ताव भेज दिया गया है. सरकार की तरह से प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद काम शुरू कर दिया जाएगा.

खबर तो यह भी है कि इस सीमेंट फैक्ट्री के लिए नवादा के वारसलीगंज स्थित इंडस्ट्रीयल एरिया में करीब 70 एकड़ जमीन आवंटित की गई है. यहां पर 6.0 एमटीपीए की सीमेंट ग्राइंडिंग यूनिट स्थापित की जाएगी.

Tweet:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on May 10, 2023 03:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).