Gallantry Awards: सशस्त्र बल-सीएपीएफ के 76 जवान वीरता पुरस्कार से होंगे सम्मानित, राष्ट्रपति मुर्मू ने दी मंजूरी, यहां देखें पूरी लिस्ट
स्वतंत्रता दिवस पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्र के नाम संबोधित करते हुए बधाई दी है. वहीं अपने संबोधन के बाद राष्ट्रपति मुर्मू ने सशस्त्र बलों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के कर्मियों को 76 वीरता पुरस्कारों को मंजूरी दी है
Gallantry Awards: स्वतंत्रता दिवस पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्र के नाम संबोधित करते हुए बधाई दी है. वहीं अपने संबोधन के बाद राष्ट्रपति मुर्मू ने सशस्त्र बलों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के कर्मियों को 76 वीरता पुरस्कारों को मंजूरी दी है. इनमें 4 कीर्ति चक्र (मरणोपरांत), (Veerata Puraskar 2023) 5 मरणोपरांत सहित 11 शौर्य चक्र, 5 बार टू सेना पदक (वीरता), 52 सेना पदक (वीरता), 3 नौसेना पदक (वीरता) और 4 वायु सेना पदक(वीरता) शामिल हैं.
इसके साथ ही राष्ट्रपति ने सेना के लिए 30 मेंशन-इन-डिस्पैच वीरता पदक को भी मंजूरी दी, जिसमें 21 आर्मी डॉग यूनिट के भारतीय सेना के कुत्ते मधु को मरणोपरांत और वायु सेना के एक कर्मी को विभिन्न सैन्य अभियानों में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए इस वीरता पदक से सम्मानित किया गया है.
Tweet:
President Droupadi Murmu has approved 76 Gallantry awards to Armed Forces and Central Armed Police Forces personnel on the eve of Independence Day 2023. These include four Kirti Chakra (posthumous), 11 Shaurya Chakras, including five posthumous, two Bar to Sena Medals… pic.twitter.com/fFjQbL3kPl
— ANI (@ANI) August 14, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 14, 2023 09:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

