देश

Galaghontu Gang in Delhi: दिल्ली में एक्टिव हुए गलाघोंटू गैंग? दिनदहाड़े लूट की वारदात को दे रहे अंजाम; सामने आया CCTV VIDEO

देश की राजधानी दिल्ली में खुजली गैंग के बाद गलाघोंटू गैंग एक्टिव हो गया है. ये गैंग राह चलते लोगों की गर्दन पकड़ लेता है और एक कोने में ले जाकर उनसे लूटपाट करता है. भजनपुरा इलाके से इस गैंग का एक CCTV वीडियो सामने आया है.

Galaghontu Gang in Delhi: दिल्ली में एक्टिव हुए गलाघोंटू गैंग? दिनदहाड़े लूट की वारदात को दे रहे अंजाम; सामने आया CCTV VIDEO
Photo- X

Galaghontu Gang in Delhi: देश की राजधानी दिल्ली में खुजली गैंग के बाद गलाघोंटू गैंग एक्टिव हो गया है. ये गैंग राह चलते लोगों की गर्दन पकड़ लेता है और एक कोने में ले जाकर उनसे लूटपाट करता है. भजनपुरा इलाके से इस गैंग का एक CCTV वीडियो सामने आया है. इसमें देखा जा सकता है कि एक सब्जी विक्रेता गली में आलू और प्याज बेच रहा है. इस बीच 22-22 साल के दो लड़के उसके पास पहुंच जाते हैं. एक लड़का सब्जीवाले की गर्दन पकड़कर कोने में ले जाता है, जबकि दूसरा उसके जेब से पैसे लूटने लगता है. पलक झपकते ही दोनों आरोपी इस वारदात को अंजाम देकर नौ-दो-ग्यारह हो जाते हैं. इसके बाद बेचारा सब्जी विक्रेता लोगों से मदद की गुहार लगाते हुए उनके पीछे डौड़ पड़ता है. हालांकि, अभी तक इस मामले में दिल्ली पुलिस की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.

दिल्ली में फिर एक्टिव हुए गलाघोंटू गैंग?

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 24, 2024 05:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).