Chhattisgarh: बीजापुर में नक्सलियों ने किया हमला, मुठभेड़ में 4 पुलिसकर्मी हुए घायल
बीजापुर जिले के कुटरू थाना क्षेत्र के जयगुर कैंप में कल रात करीब 11 बजे नक्सली हमले में 4 पुलिसकर्मी घायल हो गए. 2 घायल पुलिसकर्मी को एयरलिफ्ट कर रायपुर लाया गया.
बीजापुर: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिला बीजापुर में बड़ी नक्सली वारदात की खबर आ रही है. नक्सलियों ने कुटरू थाना क्षेत्र के जयगुर कैंप में जवानों को निशाना बनाकर दरभा कैंप में फायरिंग किया है. देर रात करीब 11 बजे नक्सलियों ने हमला किया. मुठभेड़ में 4 जवानों के घायल होने की खबर है. वहीं 2 घायल जवानों को रायपुर रेफर किया गया है, जबकि 2 जवानों का बीजापुर जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है. बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने बड़ी साजिश के तहत दरभा कैंप पर हमला किया है.
बीजापुर जिले के कुटरू थाना क्षेत्र के जयगुर कैंप में कल रात करीब 11 बजे नक्सली हमले में 4 पुलिसकर्मी घायल हो गए। 2 घायल पुलिसकर्मी को एयरलिफ्ट कर रायपुर लाया गया: IG बस्तर पी सुंदरराज, छत्तीसगढ़
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 18, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 18, 2022 08:15 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

